अमरोहा, अप्रैल 7 -- हसनपुर, संवाददाता। गजरौला मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव के नजदीक सोमवार दोपहर बाद पीछे से आ रही तेज गति कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलटने से चार यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां एक को नाजुक हालत के मद्देनजर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी बाबू ई-रिक्शा में गजरौला चौपला से सवारियां बैठाकर नगर आ रहा था। जैसे ही वह सिहाली जागीर गांव के निकट पहुंचा कि पीछे से आ रही तेज गति कार ई-रिक्शा में टक्कर मारकर भाग निकली। ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी रिजवान अली व ई-रिक्शा चालक बाबू व गजरौला निवासी दो अन्य सवारियां घायल हो गईं। टक्कर लगते ही दुर्घटनास्थल पर राहगीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.