अमरोहा, नवम्बर 25 -- गजरौला, संवाददाता। गजरौला निवासी मासूम की सोमवार को हापुड़ में सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दंपति घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बाइक से परिवार गढ़मुक्तेश्वर किसी रिश्तेदारी में जा रहा था कि ट्रक ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बाटूपुरा निवासी अमरपाल सिंह सोमवार को बाइक से गढ़मुक्तेश्वर अपनी रिश्तेदारी में गया था। उसके साथ उसकी पत्नी व सात वर्षीय बेटा अनुज भी था। बताया जा रहा है कि गढ़मुक्तेश्वर के पास पलवाडा चौराहे पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमरपाल व उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गए। अनुज की मौत की सूचना पर बाटूपुरा में उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुज के शव को गढ़मुक्तेश्व...