अमरोहा, मार्च 11 -- गजरौला, संवाददाता। नगर के प्रसिद्ध मां ललिता देवी मंदिर पर पूजा-अर्चना के लिए मंगलवार को भक्त उमड़ पड़े। स्थानीय समेत दूर-दराज स्थानों से पहुंचे भक्तों ने मां से सुख-शांति की मन्नत मांगी। जिन भक्तों की मनोकामना पूरी हुई, उन्होंने भंड़ारे का आयोजन किया। तड़के से ही भक्त मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गए। महिला व पुरुष भक्तों की अलग-अलग लाइन लगीं। भक्तों ने मंदिर में विधि-विधान संग पूजा-अर्चना करते हुए परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। बताया जा रहा है कि चैत्र माह के प्रत्येक मंगलवार को यहां मेले का आयोजन होगा। स्थानीय समेत दूर दराज के भक्त इस दौरान मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं और प्रसाद चढ़कर मन्नत मांगते हैं। भक्तों का कहना है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है। मेला अपनी भव्यता और आस्था के लिए...