अमरोहा, मार्च 3 -- पुराने विवाद के चलते सोमवार को क्षेत्र के गांव पपसरा खादर में ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। फायरिंग से ग्रामीण बुरी तरह सहम गए। बताया जा रहा कि दो कारों व कुछ बाइकों से गांव में घुसे लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। दो ग्रामीण गोली लगने से बाल-बाल बचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी की। बाद में ग्रामीण जमा होकर थाने पहुंचे व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पपसरा खादर निवासी सलमान का एक अन्य युवक से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। बताते हैं कि रविवार को भी दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। वहां जमा हुए ग्रामीणों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद विपक्षी युवक सलमान को देख लेने की धमकी देता हुआ वहां से फरार ह...