अमरोहा, सितम्बर 6 -- विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय चौबारा की सहायक अध्यापिका गीता वर्मा को शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया। परिजनों के संग साथी शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी गीता वर्मा वर्ष 2016 से चौबारा स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। उनका कहना है कि विद्यालय में तैनाती के समय सिर्फ 101 बच्चे पंजीकृत थे। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी। ऐसे में नामांकन बढ़ाने के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा देना के लिए उन्होंने नवाचार पद्धति का सहारा लिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: गोरखपुर में अमित शर्मा और शूचि त्यागी को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार विज्ञान के संग गणि...