गंगापार, अप्रैल 24 -- करछना क्षेत्र के गजरूप सिंह इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य व प्रबंध समिति ने सम्मानित किया। हाईस्कूल में साक्षी सिंह 94% के साथ प्रथम, खुशी 93.33% दूसरे व अंजली पटेल 90% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रिन्स कुमार पटेल 88.33%, आयुषी शुक्ला 87.5%, रक्षा गौतम 86.8%, अन्तिमा केशरवानी 86.8%, प्रशान्त सिंह 86.3%, जय करन 86.3%, खुशबू 84.6% व लवकुश 83.5% अंक लाए। इंटरमीडिएट में कृति 84% के साथ प्रथम, कौशल 80.2% दूसरे स्थान पर रहे। स्मृति 77%, निशा विश्वकर्मा 75%, शशि पटेल 74.6%, समीक्षा 74.2%, प्रिया विश्वकर्मा 72.8%, स्नेहा 72.6% व शिवानी पटेल 72% अंक प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- श्रीनाथ सत्य नारायण कॉलेज का परिणाम रहा शत प्रतिश...