गजराज एसडीएम सदर बने
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर ने उपजिलाधिकारी न्यायिक कायमगंज गजराज सिंह यादव को एसडीएम सदर का दायित्व दिया है। एसडीएम सदर रजनीकांत को सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर शाहजहांपुर में भेजा गया है। इसके साथ ही एसडीएम सदर गजराज सिंह परियोजनाधिकारी डूडा के दायित्व का भी निर्वहन करते रहेंगे। उपजिलाधिकारी न्यायिक अमृतपुर यदुवंश कुमार को उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें अपर उपजिलाधिकारी सदर और उपजिलाधिकारी न्यायिक कायमगंज के पदीय दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। एसडीएम अमृतपुर रविंद्र सिंह को एसडीएम न्यायिक अमृतपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, नौ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, किसे कहां मिली तैनाती?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.