आरा, फरवरी 28 -- -दो नये कमरों का निर्माण हो चुका है पूरा पर अब तक बंद -इस हादसे के बाद बच्चों और शिक्षकों में डर का माहौल उदवंतनगर। भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गजराजगंज में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुराने भवन की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कक्षा में शिक्षक ब्लैकबोर्ड की ओर बढ़ रहे थे। छत का मलबा उस बेंच के पास गिरा, जहां एक छात्रा को ब्लैकबोर्ड पर बुलाया गया था। शिक्षक की कुर्सी भी ठीक मलबे के नीचे थी। इस तरह बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद बच्चों और शिक्षकों में डर का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने जर्जर भवन की तत्काल मरम्मत और नये कमरों को जल्द खोलने की मांग की है। शिक्षक शिशिर कुमार ने बताया कि स्कूल में केवल दो कमरे हैं, जो काफी पुराने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.