नई दिल्ली, अगस्त 18 -- टेक ब्रैंड TEMPT ने भारत में अपने नए Thunder Pro High-Performance TWS Gaming Earbuds लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, नए ईयरबड्स को खासतौर पर गेमर्स और म्यूजिक लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इनकी सबसे बड़ी खासियत इसका 45ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड है। इसके अलावा ईयरबड्स में 13mm डायनेमिक ड्राइवर्स, Bluetooth v6.0, ENC सपोर्ट, IPX5 रेटिंग और कुल 60 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है।13mm ड्राइवर्स के साथ दमदार साउंड TEMPT Thunder Pro में 13mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये ड्राइवर्स डीप बास, क्लियर वोकल्स और इमर्सिव साउंडस्टेज देने में सक्षम हैं। यूजर्स को म्यूजिक और गेमिंग के लिए अलग-अलग EQ मोड भी मिलते हैं। म्यूजिक सुनने के अलावा ये ईयरबड्स मूवी देखने और पॉडकास्ट सुनने के लिए भी इस्तेमाल किए जा ...