गजब! 175 करोड़ की लागत से बने प्रयागराज एयरपोर्ट के अंदर नहीं है महिला शौचालय
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 5 -- महाकुम्भ 2025 से पहले 175 करोड़ रुपये खर्च कर प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट का विस्तार किया गया था। यात्रियों की सुविधा के लिए नया टर्मिनल भवन, पार्किंग, प्रतीक्षालय और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की गईं। पार्किंग स्थल के बीच में यात्रियों के लिए एक सार्वजनिक शौचालय भी बनाया गया, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। लेकिन एयरपोर्ट के एयर साइड में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए आज तक अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं हो सकी है। एयर साइड क्षेत्र में विभिन्न विमानन कंपनियों और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के कर्मचारी विमान के आगमन और प्रस्थान के दौरान लगेज हैंडलिंग, विमान की सफाई, पावर बैकअप, ग्राउंड सपोर्ट और अन्य तकनीकी कार्य करते हैं। यहां पुरुष कर्मचारियों के लिए शौचालय उपलब्ध है, लेकिन महिला कर्मचारियों के लिए अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.