गजब! सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की सप्लाई, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
मुरैना, अगस्त 8 -- जिले के पोरसा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पोरसा की गल्ला मंडी स्थित थोक सब्जी मंडी में कथित तौर पर एंबुलेंस के जरिए प्याज की बोरियां पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मंडी व्यवस्था के साथ-साथ एंबुलेंस के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मरीज को अस्पताल तक लेकर जाने में इस्तेमाल होने वाले इस वाहन का आखिरकार सब्जी ढोने के लिए इस्तेमाल क्यों हो रहा है इसकी जांच की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशासन को आड़े हाथ लिया जा रहा है तो लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।दो एंबुलेंस एकसाथ मंडी में दिखीं दरअसल वायरल वीडियो में दो एंबुलेंस मंडी परिसर में दिखाई दे रही हैं। इन वाहनों से प्याज की बोरियां उतारकर मंडी में पहुंचाई जाती हुई नजर आ रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.