गजब! शराब की बोतल लेकर कोर्ट पहुंचा हत्या का आरोपी, जज साहब का चढ़ गया पारा
बेंगलुरु, मई 22 -- कर्नाटक हाईकोर्ट ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी की जमानत याचिका पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया है। दरअसल, आरोपी को ट्रायल कोर्ट परिसर के अंदर शराब की बोतल के साथ देखा गया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जज ने कड़ी टिप्पणी की और कहा कि 'उसे जेल में ही रहने दो, वह इस लत से बाहर आ जाएगा।'जज ने कहा- 'उसे कुछ और दिन जेल में ही रहने दें' कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस केवी अरविंद की वेकेशन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को कोई भी राहत देने से मना कर दिया। अदालत ने सुनवाई के दौरान कई अहम बातें कहीं। बेंच ने कहा कि सुनवाई की तारीख पर याचिकाकर्ता अदालत परिसर में शराब की बोतल के साथ मौजूद था। यह बात सीसीटीवी फुटेज में सामने आई है। यह महज एक आरोप नहीं है, बल्कि पीठासीन अधिकारी ने खुद यह वीडियो देखा है। बार एंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.