नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी बायर्स को खूब पसंद आ रही हैं। यही कारण कंपनी ने अक्षय तृतिया पर एक दिन में ही 610 से ज्यादा इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलिवरी कर दी। कंपनी ने यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। यह पहली बार नहीं है, जब कंपनी ने ऐसी शानदार डिलिवरी की। इससे पहले पिछले महीने ही उगादी पर भी महिंद्रा ने एक दिन में 600 से ज्यादा इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलिवरी की थी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटो पता चलता है कि महिंद्रा ने तीन इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी - BE6, XEV 9S और XEV 9e की डिलीवरी की, जो एक जबर्दस्त उपलब्धि है। तीनों की मांग अच्छी बनी हुई है और यह माइलस्टोन डिलीवरी इवेंट इसी बात को हाइलाइट करता है। View this post on Instagram A post shared by Mahindra Electric Origin SUVs (@mahindraelectricsuvs)

ग...