औरैया, अप्रैल 6 -- कुदरकोट। संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालाबोझ में पंचायत निधि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान कन्हैया लाल ने पंचायत निधि से अपने परिजनों के बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कराई है। जानकारी के अनुसार विकास खंड एरवाकटरा की ग्राम पंचायत कालाबोझ में प्रधान द्वारा अपने पुत्र मोहित और भाई सुनील कुमार के पुत्र विशाल के खातों में पंचायत निधि से भुगतान कराया गया है। मामला सामने आने के बाद ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। यह हालत तब है जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि ग्राम प्रधान अपने परिवार या रिश्तेदारों के खातों में किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं कर सकते। इस मामले में पंचायत सचिव की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। पंचायत निधि से किसी भी भुगतान के लिए प्रधान और पंचायत सचिव दोनों के ...