नई दिल्ली, जून 9 -- बेंगलुरु बेस्ड एथर एनर्जी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी की सेल्स बूस्ट होने टेक्नोलॉजी का अहम रोल रहा है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है जो यूजर्स की राइडिंग को आसान बना रहे हैं। अब कंपनी के CEO तरुण मेहता ने सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया है कि कंपनी ने अपने 'Voice on Ather' फीचर को सभी जेन 3 और उससे नए मॉडल वाले कस्टमर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की घोषणा सबसे पहले एथर कम्युनिटी डे 2025 में AtherStack 7 अपडेट के हिस्से के तौर पर की गई थी। यह फीचर राइडर्स को नैचुरल लेंग्वेज में कमांड देकर अपने एथर स्कूटर से बातचीत करने की सुविधा देता है। ठीक वैसे ही जैसे आप Google Assistant या Apple Siri के साथ करते हैं। 'Voice on Ather' एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर बेस्ड है जिसे भारतीय लह...