नई दिल्ली, मई 18 -- महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई इलाके में एटीएम की तकनीकी खराबी ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया। वसई के गोलानी नाका स्थित एक एटीएम से ग्राहकों को उनकी मांग से कई गुना ज्यादा कैश मिलने लगे। जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, बड़ी संख्या में लोग ATM के बाहर जमा हो गए और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- मुंबई हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की उड़ानें ठप, जानें क्यों हड़ताल पर गए स्टाफ रिपोर्ट के मुताबिक, एक ग्राहक ने एटीएम से 100 रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन मशीन ने उसे 500 रुपये का नोट दे दिया। हैरानी की बात यह रही कि उसके बैंक खाते से केवल 100 रुपये ही कटे। इसी तरह एक अन्य ग्राहक 400 रुपये निकालने गया, लेकिन मशीन ने उसे 2000 रुपये दे दिए। इस अनोखी गड़बड़ी की ...