संवाददाता, मार्च 12 -- यूपी के पीलीभीत में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क के गड्ढे से लगे तेज झटके ने एक महिला को नई जिंदगी दे दी। डॉक्टरों द्वारा 'ब्रेन डेड' घोषित की गई महिला को जब परिवार एंबुलेंस से घर ले जा रहा था, तभी रास्ते में एंबुलेंस के उछलने से आए झटके के बाद उसमें अचानक जीवन के लक्षण दिखाई देने लगे। बाद में इलाज मिलने पर महिला की हालत में लगातार सुधार हुआ और अब वह स्वस्थ बताई जा रही है।'ब्रेन डेड' बताते हुए डॉक्टरों ने घर ले जाने की सलाह दी पीलीभीत निवासी कुलदीप शुक्ला की 50 वर्षीय पत्नी विनीता ने 22 फरवरी को ब्लड प्रेशर की दवा ली थी। दवा लेने के कुछ समय बाद ही वह अचानक बेसुध हो गईं। घबराए परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताकर उन्हें बरेली रेफर कर दिया। बरेली के ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.