नई दिल्ली, अगस्त 20 -- अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी SBI ने ऐसे खाताधारकों के लिए कैश निकासी के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब महीने में चार से ज्यादा कैश निकासी करते हैं तो हर अतिरिक्त निकासी पर Rs.15 और GST देना होगा। हालांकि, बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट में बहुत कुछ फ्री में भी मिलता है। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि इस तरह के अकाउंट में क्या-क्या मुफ्त रहेगा।क्या-क्या मुफ्त रहेगा? बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट से महीने में पहली चार बार कैश निकालना मुफ्त रहेगा। इसके अलावा, ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग ट्रांजैक्शन के लिए पैसे देने होंगे। SBI ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन बिना...