नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा की एसयूवी को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 की बात करें तो इस दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल बन गई। महिंद्रा स्कॉर्पियो को इस दौरान कुल 1,78,800 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर स्कॉर्पियो की बिक्री में 8 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 1,64,842 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।49% बढ़ गई थार की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा थार रही। महिंद्रा थार ने इस दौरान 49 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,26,261 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्...