गजब की हाइब्रिड कार लॉन्च, पेट्रोल खत्म होने पर 100Km से ज्यादा बैटरी से दौड़ेगी; म्यूजिक के लिए 17 स्पीकर दिए
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने नई मर्सिडीज-AMG E 53 हाइब्रिड 4MATIC+ को लॉन्च कर दिया है। इस तरह कंपनी का पोर्टफोलियो अब और भी मजबूत हो गया है। यह देश में पहली इलेक्ट्रिक AMG E-क्लास की एंट्री है। इस कार को दो वैरिएंट परफॉर्मेंस एडिशन और रेसिंग एडिशन में खरीद पाएंगे। इस प्लग-इन हाइब्रिड परफॉर्मेंस सेडान की एक्स-शोरूम कीमतें 1.45 करोड़ रुपए और 1.48 करोड़ रुपए है। कंपनी इसकी डिलीवरी भी शुरू तुरंत कर रही है। यह लॉन्च मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 'पावरट्रेन एग्नोस्टिक' स्ट्रैटेजी को भी दिखाता है, जिसके तहत ग्राहकों को उनकी जरूरतों के हिसाब से इंटरनल कंबशन, हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल चुनने का ऑप्शन मिलता है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संतोष अय्यर के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.