नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- AI बहुत कुछ कर सकता है। यह कोडिंग कर सकता है, लिख सकता है, और आपका ऑफिक का काम तो मिनटों में निपटा सकता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एआई आपको सपनों पर कंट्रोल भी दे सकता है। सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। दरअसल, Prophetic AI नाम का एक स्टार्टअप यही दावा कर रहा है। इस कंपनी ने कुछ नए वियरेबल्स लॉन्च किए हैं, जो कथित तौर पर आपको यह कंट्रोल करने की सुविधा देते हैं कि आप क्या सपना देखते हैं, और इन सबकी शुरुआती कीमत $449 (लगभग 42,300 रुपये) है। चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ... Prophetic AI का दावा है कि उसके दो नए वियरेबल डिवाइस - Dual और Phase, लोगों के सपने देखने के तरीके को बदल सकते हैं। ये वियरेबल बैंड जैसे दिखते हैं, जिन्हें सोते समय सिर के ऊपर बांधना पड़ता है और उनमें एक तार जुड़ा होता है...