गजब का फर्जीवाड़ा! युवक को भनक नहीं, उसके नाम पर 10 करोड़ के लोन से चल रही कंपनी
निज संवाददाता, जून 17 -- UP News: यूपी के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बरहज थाना क्षेत्र के बड़का गांव के रहने एक शख्स के नाम पर 10 करोड़ रुपये का लोन लेकर कंपनी चल रहा है। मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासन जांच पड़ताल में जुट गया है। वहीं, पीड़ित ने इसकी डीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। ये मामला बरहज थाना क्षेत्र के बड़का गांव का है। जहां कृष्णकांत मिश्र के बेटे देवेश मिश्र की चल-अचल संपत्ति की जानकारी सहायक सूचना आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने राजस्व विभाग से मांगी है। जब मामला लेखपाल तक गया तो इसकी भनक देवेश को लगी और उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने डीएम और अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बरहज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.