नई दिल्ली, जून 16 -- Nothing Phone (3) at Huge Price Cut: नोथिंग स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। कंपनी अपने प्रीमियम फ्लैगशिप Nothing Phone (3) ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बड़े डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। यह स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से 37,000 रुपए सस्ते में बेचा जा रहा है। खास बात यह है कि Nothing Phone (3) अपने यूनिक डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और दमदार कैमरा सिस्टम की वजह से लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। Nothing Phone (3) पर सबसे जबरदस्त डिस्काउंट लॉन्च के समय Nothing Phone (3) के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए थी। लेकिन अब फोन अमेजन पर 43,999 रुपए में मिल रहा है। आप फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं। यानी इस मॉडल पर ग्राहकों को करीब 36,000 रुपए तक का फायदा मि...