कानपुर, अप्रैल 22 -- दवा कारोबारी से हुई ठगी मामले में पुलिस की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, नई जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस को फजिल्का जिले में पंजाब एंड सिंध बैंक के 11 और संदिग्ध खातों की जानकारी मिली है। यह जानकारी जेल गए करन कसेरा के मोबाइल की जांच में सामने आयी। नौबस्ता पुलिस इन खातों की डिटेल मांगने के लिए बैंक को ईमेल भेज चुकी है। पुलिस को उम्मीद है कि इन खातों से भी साइबर की करोड़ों रुपये की राशि इधर से उधर की गई है। यशोदा नगर के दवा कारोबारी अमित राठौर से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद पंजाब के फाजिल्का निवासी करन कसेरा और गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में सामने आया कि दोनों ने फाजिल्का के अजय मोची के खाते में रुपये ट्रांसफर कराए थे। बता दें अजय के इस सिंगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.