अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश का भी अजग-गजब हाल है। अधिकारियों को पता भी नहीं और नुमाइश का बंद कार्यालय गोदाम बन गया। बुधवार को दरबार स्थित कार्यालय में दू्ध उबलने व कुल्फी बनने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। नुमाइश में खानपान की तमाम दुकानें लगी हुई हैं। गांधी चौक पर लालाजी कुल्फी के नाम से दुकान संचालित है। कुल्फी विक्रेता ने दरबार में पानी की टंकी के नीचे बने पुराने नुमाइश के कार्यालय को ही गोदाम बना डाला। पूर्व में यहां से ही नुमाइश के कार्य होते थे। नुमाइश गेस्ट हाउस में कार्यालय ट्रांसफर होने के बाद से यह कार्यालय बंद चल रहा है। बुधवार को सोशल मीडिया पर बंद कार्यालय में टेंट लगाकर दूध उबलने व कुल्फी बनने का वीडियो वायरल हो गया। अब नुमाइश प्रशासन मामले में कार्यवाही करेगा। 0-शिल्पग्राम में शिल्पियों का ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.