अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। घर में धर्मशाला और उसके भी अंदर चल रही अवैध मसाला फैक्ट्री पर एफडीए की टीम ने छापा मारा। यहां एक लाख से ज्यादा की कीमत के मसाले सील किए गए। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीननाथ के नेतृत्व में एफडीए की टीम ने घुड़ियाबाग स्थित पवन मसाले पर छापा मारा। एफडीए इंस्पेक्टर नेहा ने बताया कि मौके पर किसी भी तरह का कोई खाद्य लाइसेंस नहीं दिखाया गया। इसके अलावा खुले मसाले की पैकिंग का कार्य यहा किया जा रहा था। कारोबारी मनीष वार्ष्णेय के यहां से एक नमूना खुली हल्दी पाउडर और एक नमूना खुली लाल मिर्च पाउडर जांच के लिए लिया गया। मौके पर करीब 198 किलो हल्दी पाउडर और 318 किलो लाल मिर्च पाउडर को सीज किया गया। जिसका अनुमानित मूल्य एक लाख रूपये से अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.