गजपतिपुर में सोलर पैनल चोरी
बहराइच, जून 22 -- तेजवापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गजपतिपुर गांव में चोरों ने पंचायत भवन पर लगे सोलर पैनल शनिवार की रात चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पंचायत सहायक शशांक ने टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान अबू अफसर ने बताया कि चोर छत के रास्ते पंचायत भवन पर चढ़े और दोनों सोलर पैनल खोल ले गए। भारत नेट परियोजना के जिला प्रबंधक अजय नायक ने बताया कि सोलर पैनल चोरी होने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई। ग्रामीणों ने चोरी का खुलासा कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.