कानपुर, मार्च 5 -- गजनेर-रनियां थाना क्षेत्र में कई जगह होली पर्व पर हुआ बवाल -चले लाठी-डंडे, दर्जनों लोग घायलसरवनखेड़ा, संवाददाता।रंग पर्व होली पर गजनेर व रनियां थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में मामूली कहासुनी तथा नशेबाजी में जमकर लाठी-डंडे और अवैध तमंचे से फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया।गजनेर थाना क्षेत्र के अहमदपुर स्योंदा गांव में होली पर घटित हुई, जहां मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई और देखते ही देखते दो वर्गों के दर्जनों लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं और तमाम वाहनों पर हुए पथराव से शीशे टूट गए। पुलिस ने अभी तक एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। वादी शिवम पुत्र लालता की तहरीर पर 7 नामजद व 2 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.