औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- नवीनगर प्रखंड के गजना धाम मंदिर परिसर में गजना महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रखंडों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो समूहों में बांट कर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जूनियर समूह के तहत कक्षा 6 से कक्षा 8 तक तथा सीनियर समूह के तहत कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए बिहार में विकास के बढ़ते कदम विषय का निर्धारण किया गया था। सीनियर समूह में उच्च माध्यमिक विद्यालय भदवां की अनु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बारुण के जवाहर नवोदय विद्यालय की खुशी कुमारी ने द्वितीय और औरंगाबाद के किशोरी सिन्हा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की कुमकुम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.