पलामू, अप्रैल 9 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के हुसैनाबाद के पास स्थित गजना धाम में आयोजित दो दिनी गजना महोत्सव के मुख्य अतिथि यह पलामू जिला परिषद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह को स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर समिति ने सम्मानित किया। उपाध्यक्ष ने इस क्रम में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। गजना महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। गजना धाम और महोत्सव को नित्य नई ऊंचाई की ओर ले जाने में वे हमेशा तत्पर रहने के लिए संकल्पित हैं। उल्लेखनीय है कि गजना धाम में पलामू और औरंगाबाद के श्रद्धालुओं के अलावा दूर के लोग पहुंचकर आशीर्वाद लेते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.