औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- नवीनगर प्रखंड के गजना धाम मंदिर परिसर में बुधवार को 8 एवं 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले गजना महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डीडीसी अनन्या कुमारी ने की और संचालन बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने किया। बीडीओ ने बताया कि महोत्सव दो दिवसीय होगा और इसे भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बताया कि 8 अप्रैल को पहले दिन हिंदी बॉलीवुड की चर्चित लोकप्रिया गायिका भव्या पंडित की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिससे बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.