औरंगाबाद, मार्च 19 -- नवीनगर प्रखंड के गजना धाम में आयोजित होने वाला गजना महोत्सव अब नई तिथियों पर आयोजित किया जाएगा। पहले यह महोत्सव 20 और 21 मार्च को प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में यह निर्णय लिया गया। पत्र के अनुसार 17 मार्च से 20 मार्च तक मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा का चतुर्थ चरण निर्धारित है और इसी क्रम में 20 मार्च को मुख्यमंत्री का औरंगाबाद जिले के बारुण में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने गजना महोत्सव की पूर्व निर्धारित तिथियों में बदलाव करने का निर्णय लिया। अब गजना महोत्सव का आयोजन 8 अप्रैल और 9 अप्रैल को किया जाएगा। इस संबंध में औरंगाबाद के डीएम के द्वारा कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.