नई दिल्ली, जून 14 -- वैदिक ज्योतिष में गुरु और चंद्रमा की युति को काफी शुभ माना जाता है। 17 जून 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में पहले से गुरु और शुक्र मौजूद रहेंगे। ऐसे में चंद्रमा, गुरु और शुक्र की एक साथ युति बनेगी। इस ग्रह स्थिति से गजकेसरी राजयोग के साथ-साथ त्रिग्रही योग का भी निर्माण होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब गुरु और चंद्रमा एक साथ आते हैं तो व्यक्ति को मान-सम्मान, तरक्की और नए अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि इसका असर हर राशि पर अलग-अलग हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस योग से ज्यादा फायदा मिल सकता है।क्या है गजकेसरी राजयोग? ज्योतिष में जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में आते हैं या एक-दूसरे से शुभ संबंध बनाते हैं तो गजकेसरी राजयोग बनता है। इस योग को बुद्धि, सम्मान, प्रगति और आर...