बेगुसराय, मई 6 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन का प्रतीक वट सावित्री व्रत आगामी 16 मई को पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। इस दिन गजकेसरी और शुभ योग बन रहा है जो पारिवारिक शांति और आर्थिक समृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसको लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुहागिनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और सोलह शृंगार कर वट यानी बरगद वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना करेंगी। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और आस्था के साथ 16 को मनाया जाएगा वट सावित्री व्रतपूजन विधि यह भी पढ़ें- शनि जयंती पर शोभन योग के साथ भरणी नक्षत्र, कैसे मिलेगी शनिदेव की कृपा?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...