गगा में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत
कानपुर, मई 30 -- कानपुर, संवाददाता। परमट घाट पर नहाने गए तीन दोस्त गंगा में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने एक किशोर और एक युवक को बचा लिया जबकि एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला। साथ ही हादसे की जानकारी मृतक युवक के परिजनों को दी। मैकराबर्टगंज निवासी मोहित बासु चमड़े के कारखाने में काम करते हैं। परिवार में बेटा करन है। परिजन ने बताया कि 21 वर्षीय अभय ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय था। शनिवार दोपहर वह मोहल्ले में रहने वाले 21 वर्षीय शनि और 16 वर्षीय सकलैन के साथ गंगा नहाने परमट घाट गया था। सकलैन के अनुसार नहाते वक्त अभय गहरे पानी में चला गया। जिसे बचाने में वे लोग भी डूबने लगे। उन लोगों ने बचाव के लिए गंगा में मौजूद नाविकों से मदद की गुहार लगाई। चीख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.