गोरखपुर, फरवरी 22 -- गगहा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के असवनपार के पूरे गांव में छप्पर में सो रही एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। बड़े बेटे का परिवार शव के अन्तिम संस्कार करने की तैयारी में था कि छोटू बहू ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बड़े बेटे का परिवार घर से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 80 वर्षीय सोनमती देवी, पत्नी मुटुर यादव के रूप में हुई है। मुटुर यादव गांव के प्रधान रह चुके हैं। सोनमती देवी अपने बड़े बेटे राममिलन के परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार रात वह छप्पर में चारपाई पर सोई थीं। पास ही उनके बीमार पति मुटुर यादव और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी कुसुम भी सो रही थी। शनिवार सुबह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.