गोरखपुर, जून 3 -- गगहा हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गगहा चौराहे के ओवरब्रिज पर एनएचआई द्वारा लगाई गई पथ प्रकाश व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। हालत यह है कि ओवरब्रिज पर लगी करीब 80 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें रात के समय बंद पड़ी रहती हैं, जिससे पूरे पुल पर अंधेरा छाया रहता है। अंधेरे के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात भर भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में पुल पर पर्याप्त रोशनी न होने से वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों एवं मोड़ का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइट बंद होने से परेशानी खासकर...