पाकुड़, जून 8 -- ​पाकुड़ प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 71/26 के नामजद अभियुक्त अलाउद्दीन शेख उर्फ अला शेख को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य मामले में थाना कांड संख्या 72/26 के प्राथमिकी अभियुक्त नबाब शेख और इसतेफाक को भी पुलिस ने दबोच लिया।​गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी गगन पहाड़ी के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्तों की चिकित्सीय जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...