जहानाबाद, अप्रैल 5 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के गगनकुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर सगे भाई ने अपनी ही बहन के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला किरण कुमारी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शकूराबाद में कराया गया। मामले को लेकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरण कुमारी की शादी नालंदा जिले के हिलसा गांव में हुई है। उन्होंने गगनकुरा गांव में जमीन खरीदी थी, जिस पर उनके भाइयों की नजर थी। आरोप है कि उनके भाई संजीत कुमार, साकेत कुमार, मनजीत कुमार एवं सोनी कुमारी ने उक्त जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि विरोध करने पर सभी आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान साकेत कुमार ने...