मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में गऊशाला रोड पर एक कैफे पर पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी में कैफे में कई युवक व युवतियां मिली। कुछ युवतियां स्कूल ड्रेस में मौजूद थीं। पुलिस ने सभी के परिजनों को थाने पर बुलाकर हिदायत देते हुए सुपुर्द कर दिया है। वहीं कैफे संचालक को भी चेतावनी दी गयी है। बुधवार को पुलिस को सूचना दी गयी कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में गऊशाला रोड पर स्थित एक कैफे में मुस्लिम लड़के के साथ हिन्दू- युवती मौजूद है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैफे पर छापेमारी। कैफे में कई युवक व युवतियां मौजूद मिली। कुछ युवतियां स्कूल ड्रेस में भी थी। पुलिस ने युवक व युवतियों को हिरासत में लेकर थाने पर आ गई। बाद में उनके परिजनों को भी थाने पर बुलाया गया। पुलिस ने परिजनों ...