प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गऊघाट में यमुना किनारे इंडियन ऑयल की तेल पाइप लाइन पर हुए निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण शुरू हो गया। 38 दिन बाद सोमवार को शुरू हुए अभियान में 39 स्थायी और अस्थायी निर्माण तोड़े गए। आईओसी और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में ओम नम: शिवाय का आश्रम का अगला हिस्सा भी तोड़ा गया।आईओसी और नगर निगम की संयुक्त टीम एसडीएम की अगुवाई में सुबह 11 बजे ध्वस्तीकरण के लिए गऊघाट पहुंची तो वहां खलबली मच गई। कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद सामान निकालने के लिए मकान मालिक अधिकारियों के सामने कुछ दिन की मोहलत मांगने लगे। अधिकारियों ने सिर्फ यह कहकर कार्रवाई शुरू कर दी कि महीनों का समय पहले दिया जा चुका है। इसके बाद चिह्नित मकानों से लोगों ने सामान निकाला। उसके बाद ध्वस्तीकरण शुरू हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.