गंभीर हालत में प्रसूता को हेली सेवा से एम्स ऋषिकेश भेजा गया
देहरादून, जून 17 -- बड़कोट। विकासखंड नौगांव के त्रिखिली गांव की प्रसव पीड़िता रमिता रावत पत्नी पवन रावत को मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया। अस्पताल में प्रसव के दौरान मृत शिशु का जन्म हुआ, जिसके बाद प्रसूता की हालत गंभीर हो गई। चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने का निर्णय लिया। बताया गया कि सीएचसी बड़कोट में आवश्यक सुविधाओं के अभाव के कारण गंभीर अवस्था में मरीज को तत्काल रेफर करना पड़ा। इस बीच प्रसूता के परिजनों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण से संपर्क कर सहायता की मांग की। इसके बाद दीपक बिजल्वाण ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर हेली एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। प्रशासन की पहल पर हेली सेवा उपलब्ध कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.