पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) ने चिकित्सा सेवाओं में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। यहां पहली बार जटिल मस्तिष्क संक्रमण के इलाज के लिए उन्नत डायरेक्ट-टू-ब्रेन तकनीक यानी इंट्राथीकल ड्रग थेरेपी का सफल उपयोग किया गया है। इस पद्धति में जीवनरक्षक दवाएं सीधे मस्तिष्क तक पहुंचाई जाती हैं, जिससे उनका असर तेजी और प्रभावी तरीके से होता है। आईसीयू में भर्ती 55 वर्षीय मरीज को 15 मार्च को गंभीर सड़क हादसे के बाद लाया गया था। मरीज को ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी के साथ चेहरे में कई फ्रैक्चर थे और वह पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर है। इलाज के दौरान उसे एक्यूट बैक्टीरियल मेनिंगोएन्सेफलाइटिस और हाइड्रोसेफेलस जैसी जानलेवा जटिलताएं भी हो गईं।डॉक्टरों के अनुसार सामान्य एंटीबायोटिक दवाएं नसों के जरिए देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.