नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ठंड और कोहरे के साथ मिलकर प्रदूषण और घातक हो गया है। सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर रहा और दिल्ली की हवा में सवा तीन गुने से ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब स्तर पर ही रहेगा। दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की बजाय स्थिति और खराब होती जा रही है। दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ठंड और कोहरे के चलते दिल्ली के वायु मंडल में एक प्रकार का स्मॉग छाया हुआ है। खासतौर पर सुबह और शाम के समय इसे साफ देखा जा सकता है। हवा की गति इतनी धीमी है कि प्रदूषक कणों का विसर्जन बेहद धीमा हो गया है। प्रदूषण ...