गंभीर रूप से झुलसे रेफर पीड़ित की मौत
बहराइच, मार्च 26 -- बहराइच, संवाददाता। बलरामपुर जिले के श्रीदत्त गंज के बभनी पुरैना गांव निवासी धनीराम (38) पुत्र गंगाराम को गंभीरावस्था में झुलसी हालत में बुधवार शाम बलरामपुर जिला अस्पताल से बहराइच मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। चिकित्सकों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की। इलाज के दौरान उसकी सांसे थमते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज के बभनी पुरैना के इस युवक ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल आग लगा ली थी। परिजनों ने बताया कि कुछ विवाद होने पर यह घटना हुई थी। उसे आनन फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बहराइच मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। गुरूवार को नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को पैतृक गांव ले गए है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.