भदोही, मार्च 11 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के नारेपार गांव में बुधवार को मिले एक गंभीर रूप से घायल गोवंश का ग्रामीणों के सहयोग से चिकित्सकीय टीम द्वारा इलाज किया गया। उक्त गांव स्थित वृद्धाश्रम के पीछे गंभीर रूप से चोटिल मिले गोवंश को गा्रमीण चिकित्सकों को इसकी सूचना दिए। मामला संज्ञान में आते ही चिकित्सकीय टीम द्वारा गोवंश का इलाज शुरू की गई। गंभीर रूप से घायल गांवंश कराहता हुआ मिला था। गोवंश को चोटिल हाल में देख ग्रामीणों ने आक्रोश जाहिर की। ग्रामीणों ने मांग किया कि यदि कोई गोवंश को मारा है तो इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। नारेपार गांव के प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह चौहान भी स्थल पर पहुंच गए थे। चोटिल गावंश का इलाज कराने के बाद ऐसा कृत्य करने वाले के खिलाफ कार्रवा...