गाज़ियाबाद, जून 10 -- ट्रांस हिंडन। वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीज की सफल सर्जरी कर जान बचाई गई। क्रेन से टकराकर बाइक सवार मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी पसलियां टूटने के साथ छाती और फेफड़ों को ढकने वाली झिल्ली (प्लूरा) को गंभीर नुकसान पहुंचा था। वेंटिलेटर सपोर्ट शुरू कर चेस्ट ट्यूब से जमा खून निकाला और महज 30 मिनट में मयंक को ओटी में भेज दिया। इमरजेंसी एवं ट्रॉमा विभाग के प्रमुख परामर्शदाता डॉ. धीरज भास्करन नायर ने बताया कि मल्टीडिसिप्लिनरी सर्जिकल टीम ने आपातकालीन सर्जरी कर इंटरनल ब्लीडिंग को नियंत्रित किया। छाती की संरचना को स्थिर किया। यह भी पढ़ें- गंभीर रूप से घायल किशोर की बचाई जान सर्जरी के 10 दिन बाद मयंक को छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...