गंभीर रुप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
सोनभद्र, जुलाई 16 -- सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली पतरिहा गांव में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।महुली पतरिहा निवासी 28 वर्षीय रूपेश पुत्र मिट्ठू बुधवार शाम करीब छह बजे एक अन्य युवक के साथ बाइक से गांव के भीतर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां के इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे रूपेश की सिर में गंभीर चोट लगने के चलते मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.