गंभीर युवक को अस्पताल पहुंचाया, बची जान
देवघर, जून 16 -- मधुपुर। स्थानीय बेलपाड़ा हीना अस्पताल के सामने अज्ञात युवक गंभीर स्थिति में पड़ा था। युवक की गंभीरता को देख मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि अक़दस हसन ने तत्काल उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया और मौजूद रहकर इलाज की पूरी व्यवस्था कराई। अस्पताल पहुंचने के बाद उपाधीक्षक डॉ. शाहिद ने तत्काल मरीज का परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू कराया। चिकित्सकीय सेवा से मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। डॉ. शाहिद ने बताया कि मरीज अब पहले से काफी बेहतर है और खतरे से बाहर है। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी मानवीय सहयोग किया। इस दौरान अक़दस हसन ने मधुपुर में ब्लड स्टोरेज बैंक की आवश्यकता पर भी चर्चा की और जानकारी दिया कि बहुत जल्द मधुपुर में ब्लड स्टोरेज बैंक की सुविधा शुरू होने वाली है। जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.