पूर्णिया, जुलाई 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रभारी कटिहार बिजेन्द्र यादव ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से करोड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में है। युवाओं के रोजगार और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे समय में सरकार को जवाबदेही तय कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।कांग्रेस पार्टी का मानना है कि जब विपक्ष, विशेषकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को उठाते हैं,तो उन पर व्यक्तिगत और राजनीतिक हमले किए जाते हैं। लोकतंत्र में असहमति और सवाल उठाना विपक्ष का धर्म है। यह भी पढ़ें- पुतला जलाने से युवाओं का दुख कम नहीं होगा : कांग्रेस जनता के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय राजनीतिक टकराव का...